टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 2 सालों का समय होने वाला है. हालाँकि वो अभी भी, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का प्रतिनिधित्व करते आए है. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को IPL 2021 में चौथी बार चैंपियन बनाया है. वही टीम इंडिया के लिए उन्होंने टी 20 वर्ल्ड मे भी मेंटोर की भूमिका अदा की थी. इसके अलावा धोनी अब जब क्रिकेट नही खेल रहे होते है तो वो अपने रांची स्थित फार्महाउस मे खेती करते हुए दिख जाते हैं. और अब क्रिकेट के मैदान के बाद खेतो में किये गए उनके मेहनत का असर भी दिखने लगा है.
खेती में भी माहिर है धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद अब खेती में अपना हाथ आजम आ रहे है. धोनी अब फसल उगाते हैं और उन्हें सींचते हैं. किसानी में धोनी की मेहनत का परिणाम भी सामने आ चुका है. उनके खेतों में सरसो का फसल पककर तैयार हो चुकी है.
धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक फोटो आजकल काफी वायरल हो रही है जिसमें वो लहराते सरसों के खेतों के बीच खड़े दिख रहे हैं. फसल के तैयार होने के बाद धोनी की यह पहली तस्वीर है. तस्वीर मे सरसों के फसल के तैयार होने की खुशी धोनी के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है.
Latest pictures of Mahi in Mustard field at his farmhouse. 🤩❤️#MSDhoni • #Dhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/owSA57ccEO
— Nithish Msdian (@thebrainofmsd) January 16, 2022
सरसों के फूलों के बीच धोनी की मस्ती
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रांची में स्थित अपने 43 एकड़ मे फैले फार्महाउस में काफी फसलों की खेती का काम करते हैं. धोनी के फ़ार्म हाउस में कई तरह के साग सब्जियां उगाई जाती है. धोनी के कृषि सलाहकार रौशन (Roshan) के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान ने इंटरक्रॉपिंग तरीके से सरसों की खेती अपने फार्म हाउस पर की है. उन्होंने कहा,
धोनी के 43 एकड़ के फार्महाउस में सरसों के अलावा कई बंदागोभी, अदरक, शिमला मिर्च जैसी कई सब्जियों की भी खेती की गई है, धोनी को हरी सब्जियां पसंद है. जब भी वो रांची में होते हैं, अपने फार्म हाउस की हरी सब्जियां खाना पसंद करते हैं. इन सब्जियों को रांची के लोकल मार्केट में भी बेचा जाता है.